छत्तीसगढ़

संगीत सांसरिक कर्तव्यों का बोध कराता है, अनंत तक गूंजता है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज पंडित जसराज जी की पुण्य अवसर है। इस दिन पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की स्थापना के इस अभिनव कार्य के लिए मैं बधाई देता हूं। विशेष रूप से मैं दुर्गा जसराज जी और पंडित सारंगदेव जी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उनकी शास्त्रीय विरासत को आप सब आगे बढ़ा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसा माध्यम है, जो हमें सांसारिक कर्तव्यों का बोध कराता है। सांसारिक मोह से भी मुक्ति भी कराता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘संगीत की खासियत भी यही है कि आप उसे छू भले ही नहीं सकते, लेकिन वो अनंत तक गूंजता रहता है।’ उन्होंने कहा कि संगीत एक गूढ़ विषय है। मैं इसका बहुत जानकार नहीं हू। हमारे ऋषियों ने स्वर और नाद को लेकर जितना व्यापक ज्ञान दिया। वो अद्भुत है।

पीएम मोदी ने कहा कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय विरासत कला, संस्कृति की रक्षा करना और इसका विकास और प्रचार करना होगा। मुझे जानकर अच्छा लगा कि ये फाउंडेशन उभरते हुए कलाकारों को सहयोग देगा और आर्थिक रूप सक्षम बनने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जब टेक्नोलॉजी का प्रभाव हर क्षेत्र में है, तो संगीत के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी और आईटी का रिवॉल्यूशन होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में ऐसे स्टार्ट अप तैयार हों जो पूरी तरह संगीत को डेडिकेटेड हों, भारतीय वाद्य यंत्रों पर आधारित हों, भारत के संगीत की परंपराओं पर आधारित हों। उन्होंने आगे कहा कि काशी जैसे अपनी कला और संस्कृति के केन्द्रों का पुनर्जागरण कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम को लेकर हमारी जो आस्था रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

12 minutes ago
CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…

29 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…

30 minutes ago
CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

अंबिकापुर/रायपुर: एसीबी विशेष न्यायालय ने रिश्वत लेते पकड़े गए में लिपिक व्ही०के० सिन्हा को 03…

32 minutes ago
CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…

36 minutes ago