अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी-मंदी का दौर आने लगा है। नए साल के चार दिन पहले बुधवार शाम रायपुर सराफा बाजार में सोने की कीमतों में फिर से तेजी आ गई। मंगलवार की तुलना में सोना 500 रुपये महंगा होकर 65,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (स्टैंडर्ड) और चांदी 500 रुपये लुढ़ककर 76,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार से तेजी मंदी का क्रम का लगातार जारी रहेगा। जनवरी में संभावना जताई जा रही है कि सोना एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाए।
सराफा संस्थानों में सन्नाटा
शादी सीजन भी समाप्त हो गया है और 15 जनवरी के बाद से फिर से शादी के नए मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। ऐसे में इन दिनों सराफा संस्थानों में थोड़ा सन्नाटा ही पसरा हुआ है। उपभोक्ताओं को भी कीमतों में गिरावट आने का इंतजार बना हुआ है। संस्थानों में गहनों के पारंपरिक कलेक्शन के साथ ही नए फैशनेबल गहने भी उपलब्ध हैं, इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
गोल्ड लोन की मांग बढ़ी
बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाले संस्थानों द्वारा गोल्ड लोन बड़े ही आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध कराई जा रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावासोकपिट और मैजिक पिट निर्माण…
भिलाईनगर । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई…
शिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य…
विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देशनवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय…
राजनांदगांव । जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में लापरवाही के आरोपों पर…
दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य…