नेहरू युवा केन्द्र संगठन कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वाधान मंे फिट इंडिया के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया गया। इस रेली में कबीरधाम जिले के सभी ब्लॉक कवर्धा, पंडरिया, लोहरा, बोड़ला के युवा एवं युवती मंडल के सदस्यों द्वारा सभी लोगो को फिट इंडिया का जानकारी सायकल रैली के माध्यम से ग्रामीण व शहरों में भी दिया गया। सायकल रैली कवर्धा शहर में कॉलेज ग्राउंड से होते हुए मुख्य मार्ग भारत माता चौक, राजमहल चौक, कलेक्टरेट मार्ग होते हुए पुनः कॉलेज ग्राउंड में रैली का समापन किया गया। रैली में मुख्य रूप से भोरमदेव युवा मंडल कवर्धा, गुरुघासीदास युवा मंडल घोठिया भी उपस्थित रहे। रैली का नेतृत्व जिला युवा समन्वयक श्री सौरभ कुमार निषाद, एन.वाई.वी. श्री लोकेश देवांगन, एन.वाई.वी. सर्व श्री पुरषोत्तम रजक, ओमकार सिंह राजपूत, नागेंद्र मोहले, कीर्ति साहू, ओमप्रकाश मंडावी, शर्मिला मीरे, जयनु पटेल, संदीप चंद्रवंशी के माध्यम से सभी ब्लॉक में सफल कार्यक्रम किया गया।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…