राज्य युवा उत्सव में जिले ने बटोरे ग्यारह पुरस्कार, कलेक्टर अवनीश शरण ने दी बधाई

कवर्धा : खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आयोजन राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता एवम मन्त्री गणों के विशिष्ट आतिथ्य में साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें जिले के प्रतिभागियों ने ग्यारह पुरस्कार प्राप्त करते हुए राज्य में पांचवा स्थान बनाया है। जिस पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह एवम सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने पूरी टीम को बधाई दी है।
    इस अवसर पर खेल एवम युवक कल्याण विभाग के सचिव  श्री सिद्धार्थ कोमलसिंह परदेसी स्वयं जिले की टीम के पास आकर मुलाकात किये एवम उनका उत्साहवर्धन किया। इन दौरान उक्त राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिले के अवधेशनन्दन श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया जिन्होंने लगातार दो दिनों तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, कर्नाटक संगीत, तात्कालिक भाषण, पारम्परिक वेशभूषा की दो-दो श्रेणियों की स्पर्धाओं का कुशल सन्चालन किया जिसके लिए उन्हें खेल एवम युवा कल्याण विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
    ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों जिला स्तर पर खेलकुद, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं जिनमें चयनित विजेताओं को राज्य स्तर पर भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया था। जिन्हें जिले के नोडल अधिकारी श्री महेश चंद्रा, डीएसपी श्री मंडावी, खेल अधिकारी श्रीमती आरती सिंह, सहायक नोडल अधिकारी श्री विनितदास सहित ब्लॉक प्रभारियों, महिला, पुरुष शिक्षक एवं पुलिस गार्ड के साथ भेजा गया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के प्रतिभागियों ने कड़ी टक्कर देते हुए ग्यारह पुरस्कार प्राप्त किये, जिसमें करमा नाच में 40वर्ष से अधिक में कबीरधाम प्रथम, हारमोनियम वादन 40 वर्ष से अधिक में सोहनलाल मेरावी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फ़ूड फेस्टिवल में 40 वर्ष से अधिक में कबीरधाम प्रथम, वाद विवाद में विपक्ष से तृतीय अभिषेक पांडेय, तात्कालीक भाषण में प्रथम अभिषेक पांडेय, गेंड़ी दौड़ में तीसरा स्थान पुनेश धुर्वे, 40 वर्ष से अधिक में प्रथम पुनाराम पनागर, कबड्डी 40 वर्ष से अधिक में तीसरा स्थान कबीरधाम, महिला कबड्डी 40 वर्ष से अधिक में उपविजेता कबीरधाम, फुगड़ी 40 वर्ष से अधिक पुरुष में तृतीय केशव पटेल, फुगड़ी 40 वर्ष से अधिक महिला में प्रथम स्थान पर राधा रही।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नाले पर अतिक्रमण, बारिश में डूबने की कगार पर है कॉलोनी…

राजनांदगांव : नाले पर अतिक्रमण, बारिश में डूबने की कगार पर है कॉलोनी…

राजनांदगांव , मानसून की आहट के साथ ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव का…

2 minutes ago
राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच ने पनेका के एमजीएम स्कूल में बने अवैध चर्च में…

24 minutes ago
राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के…

26 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन…

38 minutes ago
राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

50 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

53 minutes ago