CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक मिस्त्री मौत हो गई. सकरी पुलिस के अनुसार विंध्यासर का रहने वाला हेतराम साहू उर्फ मुकेश 38 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता है. वह गुरूवार की शाम घोंघा नदी पर स्थित एनीकट को पार कर रहा था, उसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया. मौजूद लोगों ने सकरी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ उसकी तलाश शुरू की. और दो घंटे की मेहतन के बाद उसका शव पानी से निकला गया. सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया.

बदमाशों पर कार्रवाई सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में विवाद के बाद चिंगराजपारा शराब भट्ठी के पास मारपीट की थी. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास यादव, मानव ध्रुव, राहुल गोंड़ और ज्ञान सिंह गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया. रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि सभी आदतन बदमाश हैं. इनके खिलाफ पहले से बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.

See also  राजनांदगांव : मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *