राजनांदगांव| करीब 77 लाख रुपए की लागत से खैरा से जंगलेसर तक बनाई गई सड़क महज छह महीने में ही उखड़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी निकल गई है और गड्ढे बन गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद इसकी यह हालत हो जाना सरकारी राशि की बर्बादी है। बरसात शुरू होते ही सड़क और ज्यादा खराब हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि गुणवत्ता में लापरवाही मिली है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।










Leave a Reply