JBP OFK जबलपुर खमरिया आयुध निर्माणी में हादसा, 6 कर्मचारी आग में झुलसे

जबलपुर
MP के प्रमुख आयुध संस्थान आयुधनिर्माणी जबलपुर खमरिया में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फिलिंग के दौरान हादसे में 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलिंग सेक्शन 6 में TNT गर्म करने के दौरान यह दुर्घटना घटित हुई जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए ।

सभी घायलों को मार्बल सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी सुरेश सोनी  को महाकोशल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल कर्मचारियों के नाम नंद किशोर, करन बताया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों को ओएफके अस्पताल में रखा गया है। घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई।

See also  पुरखों से मिले देसी बीजों को सहेजकर रख रहीं बिरमतिया बैगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *