CG : महिलाओं के लिए आयोजित वाहन चालन प्रशिक्षण का उद्घाटन

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र का निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग सीएसआर द्वारा, ड्राइविंग और ट्रैफिक रिसर्च संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र, नवा रायपुर आईडीटीआर के सहयोग से भिलाई और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए, नि:शुल्क लाइट मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्घाटन सीएसआर विभाग के सेक्टर 5 ऑफिस में आयुक्त नगर निगम रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 30 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रभारी आईटीडीआर कमल नारायण साहू, महाप्रबंधक सीएसआर शिवराजन, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर सुशील कामडे, उप प्रबंधक सीएसआर के के वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही इस उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी बुधेलाल सोनी, मंडावी एवं प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित थी। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका वर्मा ने सभी प्रशिक्षु महिलाओं से अपील की कि वे मन लगाकर और एकाग्र होकर ड्राइविंग सीखें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *