CG : नवा रायपुर में रेलवे स्टेशन ले रहा अंतिम रूप

रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में आवागमन को और सुदृढ़ बनाए जाने की ओर नवा रायपुर में रेल यात्रा को बढ़ावा देने हेतु एक और रेल्वे स्टेशन फेयर ग्राउंड (मेला मैदान) रेल्वे स्टेशन आकार ले रहा है। ट्रेन नवा रायपुर से अभनपुर तक चलेगी। 8 कोच वाली ट्रेन रायपुर स्टेशन से सुबह 9 बजे छूटेगी। 9.37 बजे यानी सैंतीस मिनट में नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन अभनपुर के लिए रवाना होगी। एक ट्रेन शाम 4.20 को छूटकर 4.57 बजे नवा रायपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन शाम 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों के पैसे और समय दोनों बचेंगे।

अभी लोगों को बस में 45 रुपए देना पड़ता है। ट्रेन में दस रुपए लगेंगे। बस से पहुंचने में लगभग एक घंटे लगते हैं। ट्रेन 37 मिनट में पहुंचाएगी। रेलवे की ओर से रायपुर-नवा रायपुर और वहां से अभनपुर तक ट्रेन के परिचालन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। ट्रेन का छह स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रायपुर से छूटकर ये मंदिरहसौद, उद्योग नगर नवा रायपुर, सीबीडी स्टेशन नवा रायपुर, केंद्री स्टेशन में ठहरने के बाद अभनपुर पहुंचेगी। रायपुर से नवा रायपुर जाने वाले लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

See also  लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *