छत्तीसगढ़

CG : सामान्य सीट से भी ओबीसी महिला को उतारने की तैयारी

डोंगरगढ, नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है। हालांकि दोनों चुनाव चरणों में होने से कुछ दिनों का अंतराल मिला है। लेकिन पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 3 फरवरी निर्धारित है। सरपंच व जनपद सदस्य पद के लिए 50 प्रतिशत से अधिक सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो चुकी है।

कांग्रेस ने गुरुवार को 12 जनपद सदस्य प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इनमें क्षेत्र क्रमांक 9 कोलिहापुरी सामान्य महिला से मंजू नरेंद्र वर्मा, 10 बोरतलाव एसटी मुक्त से अशोक ठाकुर, 12 बरनारा एसटी मुक्त से जेठू चंद्रवंशी, 16 मुड़पार सामान्य महिला से सरिता जयचंद वर्मा, 17 मुसराकला सामान्य से लक्ष्मी नरेंद्र साहू, 18 भानपुरी सामान्य महिला से सरिता रामस्वरूप धुर्वे, 24 सेम्हरा सामान्य मुक्त से मनहरण सिन्हा, 11 तोतलभर्री एसटी महिला से हितेश्वरी दिनेश ठाकुर, 13 अछोली सामान्य महिला से त्रिवेणी तिलोक साहू, 19 कलकसा एसटी महिला से अहिल्या रामेश्वर कंवर और 21 रीवागहन एससी महिला से पार्वती चंदेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। जल्द ही बची 13 सीटों के लिए प्रत्य​ाशियों की सूची जारी की जाएगी।

डोंगरगढ़ ब्लॉक के गांवों में 4 सीट जिला पंचायत की आती है। इनमें क्षेत्र क्रमांक 7 तुमड़ीबोड़ ओबीसी मुक्त व क्षेत्र 9 राका सामान्य मुक्त के लिए आरक्षित है। जबकि क्षेत्र 8 बेलगांव सामान्य महिला व क्षेत्र 10 बोरतलाव एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। इन सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। 25 सदस्यों वाले डोंगरगढ़ जनपद में 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। वहीं अध्यक्ष की कुर्सी पर ओबीसी महिला ही बैठेंगी। जबकि ओबीसी महिला के लिए केवल एक ही जनपद क्षेत्र की सीट रिजर्व हुई है। इसलिए सामान्य सीटों से ज्यादातर ओबीसी महिलाओं को मौका दिया जाएगा, ताकि अध्यक्ष पद के लिए बेहतर दावेदार सामने आ सके। 25 में से आठ सीट एसटी वर्ग, दो सीट एससी वर्ग व दो सीट ओबीसी वर्ग व 13 सीट सामान्य वर्ग के लिए रिजर्व है। इन्हीं सामान्य सीटों में करीब पांच ओबीसी महिलाओं को टिकट दिया जा सकता है। पांच साल पहले भी अध्यक्ष सीट महिला ओबीसी के लिए ही आरक्षित थी।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

4 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

4 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

4 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

4 hours ago