राजनांदगांव : उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा नशीले पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई एवं पंचानों की उपस्थिति में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के कुल 110 प्रकरणों में लगभग 1 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए के गांजा 1458.518 किलोग्राम, कैप्सूल 4032 नग, ब्राउन शुगर 2548.8 मिलीग्राम, टेबलेट 60 नग को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 भस्मीकरण यंत्र भिलाई जिला दुर्ग में मादक पदार्थ (गांजा) को जलाकर तथा अन्य नशीली दवाईयों सीरप 235 नग एवं इंजेक्शन 60 नग को प्लांट के पास सुरक्षित स्थान पर खुले स्थान में सेसीबी से गड्डा खुदवाकर दबाकर व पाटकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई सम्पन्न की गई। नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी वायपी सिंह, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई त्रिलोक बंसल सहित संभागीय उपायुक्त आबकारी दुर्ग क्षेत्र, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनादगांव, उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  CG : एक साथ 3 गायों की मौत से गांव में हड़कंप, 40 पशु बीमार; इलाज में देरी का आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *