अतिक्रमण पर चला बुलडोजर : सड़क पर उतरे कांग्रेसी और मोहल्लेवासी, मंत्री बंगले के सामने किया प्रदर्शन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के जेल पारा और प्रगति नगर में अवैध घरों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। वहीं कांग्रेसी और मोहल्लेवासी सड़क पर उतरकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे। पुलिसकर्मी प्रदर्शकारियों को हटाने में लगे हैं। वहीं कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के घर के सामने भी प्रदर्शन किया। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि जेल पारा और प्रगति नगर इलाके में मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को तोड़ने बुलडोजर लेकर पहुंची है। भारी तनाव के बीच बुलडोजर से घरों को तोड़ा जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अब तक 10 से ज्यादा घरों को गिराया जा चुका है। निगम की कार्रवाई जारी है। वहीं इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी और मोहल्लेवासी जेसीबी के सामने आकर घरों को तोड़ने का विरोध कर रहे। पुलिस की टीम लगातार आंदोलनकारियों को हटाने में जुटी है। आधा दर्जन से अधिक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। तोड़फोड़ स्थल के चारों ओर पुलिस की तगड़ी घेराबंदी की गई है।

नोटिस देकर हटाया जा रहा अवैध कब्जा- डिप्टी सीएम साव

रायगढ़ में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, सरकारी जमीनों पर जिसका कब्जा होगा उसे शासन नोटिस देकर अवसर देती है। यदि कब्जा नहीं हटता तो और कोई विकल्प नहीं होता। अवैध अतिक्रमण से आम लोगों को समस्या होती है इसलिए अवैध अतिक्रमण हटाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *