राजनांदगांव : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए यादव समाज की बैठक।

राजनांदगांव । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में यादव समाज स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 11 खंडेलवाल चौक के पास आज 27 जुलाई को रात्रि 7 बजे यादव समाज के लोगों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।उक्त बैठक में 15 अगस्त को सामाजिक मोटर साइकिल रैली एवं 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा तथा 17 अगस्त को श्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में समाज के लोगों की सहभागिता व भव्य रूप से जन्मोत्सव मनाए जाने बाबत रूपरेखा तैयार किया जाएगा।

सभी स्वजातीय बंधओं, महिला,पुरूषों से उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है। उक्ताशय की जानकारी यादव समाज के कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने दी

See also  CG : बंदर ने मासूम को पानी भरे ड्रम में डाला, उत्पात से गांव में दहशत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *