CG : सफाई के दौरान करेंट से डॉक्टर की मौत…

कोरबा। जिले में रविवार को छत की सफाई के दौरान डॉक्टर और उनकी पत्नी 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर कलीम रिजवी (45) और पत्नी डॉक्टर फिरदोस रिजवी (39) अपने घर पर ही क्लीनिक चलाते थे। दोनों घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। डॉ. कलीम एक लोहे का पाइप उठा रहे थे, जो अचानक 11 हजार केवी बिजली के तार से टकरा गया और वे करंट की चपेट में आ गए।

पति को बचाने की कोशिश में फिरदोस भी करंट की चपेट में आ गईं। परिवार के अन्य सदस्य आवाज सुनकर छत पर पहुंचे और दोनों को फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद कलीम रिजवी को मृत घोषित कर दिया। फिरदोस की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने पहले ही गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  सड़कें बनीं मौत का जाल, गड्ढों में उतरकर फूटा जनता का गुस्सा: कांग्रेस-भाजपा एक मंच पर, नगर पंचायत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *