राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने किया महाकाल मंदिर का भ्रमण और दर्शन

राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सिंघोला स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण किया। यह यात्रा विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आस्था एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। जहाँ छात्र-छात्राओं ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की आरती भी गाया। कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों के मुख से मंत्रोच्चारण व आरती सुनकर स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। साथ ही विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा व संस्कार की जमकर सराहना करने लगे।

इसके साथ ही बच्चों ने मंदिर के इतिहास एवं स्थापत्य संबंधी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर प्रबंधन प्रमुख पवन डागा एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों को संपूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन करवाया गया।

शाला की व्याख्याता एवं मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन के संदर्भ में शाला की प्रचार्य श्रीमती शैलजा नायर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ भारतीय परम्पराओं के प्रति आदर और आस्था की भावना जागृत होती है।

उक्त आयोजन में प्राइमरी विभाग प्रमुख- वसुधा लड्ढा, शिक्षिका गायत्री मिश्रा, रेनुका दास, सिद्धि वर्मा एवं अंजली यादव का विशेष सहयोग रहा। इस पुनीत कार्य हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सह-सचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त जी चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरिश गांधी, रुपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, स्कूल मैनेजर तरनजीत सिंह के टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएँ दी गई।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *