Rajnandgaon : मोहल्ले में हो-हुडदंग करने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार, शांति भंग करने वालों को भेजा गया जेल

Rajnandgaon : मोहल्ले में हो-हुडदंग करने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार, शांति भंग करने वालों को भेजा गया जेल

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने मोहल्ले में हो-हंगामा और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देश पर की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में राहुल निषाद (27 वर्ष), रवि सारथी (38 वर्ष) और नागेश्वर उर्फ पिंटू (21 वर्ष) को पकड़ा गया। यह तीनों आरोपी आदतन बदमाश हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर, उन्हें एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद तीनों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कर दिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, प्रआर किशोर यादव, महिला प्रआर मेनका साहू तथा अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

आरोपियों के नाम

  1. राहुल निषाद, पिता स्व. राजू निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी जमातपारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
  2. रवि सारथी, पिता स्व. मदन सारथी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुआं चौक, नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
  3. नागेश्वर उर्फ पिंटू, पिता स्व. कमल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोठारपारा, नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
See also  CG : पत्नी से गुस्से में जान गंवा बैठा पति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *