राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना

– उल्लास और खुशी के साथ आजादी का उत्सव मनाया गया


राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया।

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ बाइक रैली निकली गई। वंदेमातरम, माँ तुझे सलाम गीतों के साथ देश की स्वतंत्रता के जज्बे को लिए बाइक रैली ने स्वतंत्रता के प्रति संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सरपंच खिलेश्वर साहू, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *