लॉकडाउन के चलते मजदूर लेने पहुंचा गांव, गुस्साए किसान ने चला दी गोली

लखीमपुर खीरी – देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लालू टांडा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगाने की शुरुआत की थी। इस रोक के बाद भीरा के एक किसान को गांव के कुछ मजदूरों को लेकर जाना था, लेकिन ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया था। शनिवार सुबह 8 बजे किसान गांव पहुंच गया और कुछ मजदूरों को साथ लेकर जाने लगा। यह देख ग्रामीणों ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया। 

आरोप है कि किसान ने अपने ट्रैक्टर में रखे कपड़ों के बीच से लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली और भीड़ को धमकाने लगा। इसपर भी लोग डटे रहे तो उसने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण तितर-बितर हो गए। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *