रायपुर : मुख्यमंत्री से राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकुमार साय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 29 जून 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : उदयाचल के सामने सड़क पर गड्‌ढे आवागमन में बढ़ी लोगों की परेशानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *