CG : कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा का शैक्षणिक भ्रमण

छात्राओं को मिला आधुनिक कृषि का व्यावहारिक ज्ञान

सुकमा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा की कृषि संकाय की लगभग 85 छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण एवं मौसम आधारित कृषि प्रबंधन से परिचित कराना था।


केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, मछली बीज उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। छात्राओं ने जीवामृत निर्माण का व्यावहारिक प्रदर्शन देखा और प्रयोगशाला व प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा से छात्राओं में कृषि विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी तथा उन्हें आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी कृषि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

See also  CG : अगस्त में और तेज बारिश होगी, सेना को अलर्ट पर रखा गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *