छत्तीसगढ़

CG : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह कैंप आईटीआई सुकमा परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी योकोहमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एटीसी टायर्स), दहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट, गुजरात द्वारा मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दहेज, गुजरात में की जाएगी। जिला सुकमा सहित अन्य जिलों के 10वीं, 12वीं, स्नातक (बीए, बी कॉम, बीएससी), डिप्लोमा इंजीनियरिंग, आईटीआई उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां, आधार कार्ड, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कैंप में भागीदारी पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्लेसमेंट कैंप में अधिकाधिक संख्या में शामिल हो सकते है।

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीराम वन गमन…

1 hour ago
MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

भोपाल  मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के…

1 hour ago
रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की…

2 hours ago
NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इंदौर/ भोपाल   नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए…

2 hours ago