छत्तीसगढ़

सूरजपुर : विधिक साक्षरता शिविर अंतर्गत आमजन को दी गई बुनियादी कानून की जानकारी

सूरजपुर/15 जुलाई 2023

गोविन्द नारायण जांगड़े, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रंजू राउतराय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. विशेष न्यायालय सूरजपुर एवं असलम खान, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग – 1 द्वारा ग्राम गिरवरगंज, ग्राम बेलटिकरी, आ.जा.क. शा.कन्या मा.हाई स्कूल नवापारा सूरजपुर व कन्या परिसर सूरजपुर में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर उपस्थित ग्रामीणजन व छात्राओं को कानून के विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी, जो देश के प्रत्येक नागरिक को जानना जरूरी है।
      शिविर में विशेष सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से अवगत कराते हुए अपराधों से बचने व अपराधों के प्रति डटकर सामना करने हेतु महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए यह भी बताया, किसी भी अपराध को सहना अपराधी को बढ़ावा देना है। अपराधियों को अपराध करने से रोकना है तो जब भी कोई अपराधी अपराध करित करे तो उसकी शिकायत तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में करें। जिससे अपराधियों को उसके किए की सजा मिल सके। शिविर में महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से बताई। वहीं न्यायाधीश असलम खान ने मोटर यान अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा लोग महीने के 80 से 100 रुपए बचाने के लिए अपने गाड़ियों का इंश्योरेंस नही कराते हैं, और दस से पंद्रह सौ रूपये के बीच में दस से पंद्रह साल तक के लिए मिलने वाली वैध लायसेंस नही बनवाते है।
    जिसका खामियाजा गाड़ी से कोई दुर्घटना होने पर वाहन मालिक को लाखो का क्षतिपूर्ति भरने के साथ अपराधिक मामले का भी सामना करना पड़ता है। आगे उन्होंने मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सेवाएं और विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन व कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा का अधिकार अधिनियम व शिक्षा जीवन में क्या क्या बदलाव कर सकती है और जीवन में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

1 hour ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

1 hour ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

2 hours ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

2 hours ago