छत्तीसगढ़

रायपुर : कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी हरेली तिहार की बधाई

 रायपुर 16 जुलाई 2023 कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने 17 जुलाई  को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री  ने नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। केबिनेट मंत्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा  तीन वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत हरेली तिहार के दिन से गोबर खरीदी कार्य की शुरुआत की की गई थी। इससे ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है। इस योजना से गौ पालक एवं महिला स्व-सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। केबिनेट मंत्री ने कहा है कि  गत वर्ष  2022 में हरेली तिहार के दिन प्रदेश सरकार द्वारा 4 रु प्रति लीटर की दर से गो मूत्र की ख़रीदी अभियान की शुरुआत  की थी  । इससे पशुधन संवर्धन  को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही  जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव , सोमनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के…

11 minutes ago
CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी…

12 minutes ago
CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

23 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

25 minutes ago
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह

खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और सुशासन के परिणामस्वरूप प्रदेश में…

29 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

29 minutes ago