छत्तीसगढ़

रायगढ़ : ग्रामीण औद्योगिक पार्कों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रीपा में कार्यरत लोगों से कलेक्टर सिन्हा ने कहा-आपके लिए तैयार की हैं सुविधाएं, लाभ लेकर आगे बढ़ाएं अपना काम

1 माह में सोहद्रा ने बेचा 2 लाख का चैनलिंक फेंसिंग, 6 लाख का मिला है ऑर्डर, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

कलेक्टर सिन्हा ने समूहों को व्यवसायिक प्लांटेशन से जोडऩे के दिए निर्देश, उद्यानिकी विभाग तैयार कर रहा फलोद्यान

कोडासिया रीपा में जवाफूल चावल की प्रोसेसिंग के लिए लगेगा मिनी राइस मिल

रायगढ़, 16 जुलाई 2023

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शनिवार को लैलूंगा और तमनार ब्लॉक के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण कर वहां चल रहे काम-काज को देखा। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर सिन्हा ने रीपा में काम कर रहे महिला समूहों और अन्य उद्यमियों से कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में स्थानीय स्तर काम काज के लिए सर्वसुविधायुक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसका लाभ लेते हुए अब अपना काम आगे बढ़ाएं।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा ने महिला समूहों से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा। कोडासिया गौठान में महिला समूह द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए जा रहे हैं। जिसमें कुकर, तवा और थर्मस जैसे उत्पाद शामिल हैं। जिसकी बिक्री सी-मार्ट के माध्यम से की जा रही है और इन उत्पादों की खासी डिमांड भी है। कलेक्टर सिन्हा ने रीपा में खाली स्थान पर हल्दी, आम और कटहल जैसे फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को व्यवसायिक प्लांटेशन के इस कार्य में महिला समूहों को जोडऩे के निर्देश दिए। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय मिल सके। कलेक्टर सिन्हा ने लैलूंगा ब्लॉक मोहनपूर में उद्यानिकी विभाग द्वारा 5 हेक्टेयर में तैयार किए जा रहे मिश्रित फलोद्यान का निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां आम की कई किस्में लगाई जा रही हैं। अलावे इसके यहां कटहल, अमरूद जैसे दूसरे फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर सिन्हा ने सुरक्षा के लिए फेंसिंग और पानी की समुचित व्यव्स्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसडीएम लैलूंगा अक्षा गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत वीरेन्द्र राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 माह में सोहद्रा ने बेचा 2 लाख का चैनलिंक फेंसिंग, 6 लाख का मिला हुआ ऑर्डर, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर सिन्हा ने तमनार के रीपा का भी निरीक्षण किया। यहां कई वर्किंग यूनिट्स संचालित हैं। इनमें सोहद्रा साव चैनलिंग फेंसिंग का काम कर रही हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से कार्य करने की जगह के साथ मशीन उपलब्ध कराई गई है। सोहद्रा ने बताया कि पिछले एक माह में उन्होंने करीब 2 लाख रुपए की फेंसिंग सप्लाई किया है। अभी उनके पास 6 लाख का ऑर्डर है। कलेक्टर सिन्हा ने उनका हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर सिन्हा ने अन्य यूनिट्स का भी निरीक्षण कर वहां चल रहे काम काज का जायजा लिया।

जवाफूल चावल प्रोसेसिंग के लिए लगाएं मिनी राइस मिल

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि लैलूंगा क्षेत्र मेंं सुगंधित जवाफूल चावल की खेती होती है। कोडासिया गौठान में इसकी प्रोसेसिंग के लिए मिनी राइस मिल लगाने के निर्देश उन्होंने दिए। जिससे किसानों की लागत घटेगी और उनका फायदा बढ़ेगा। उन्होंने चावल की पैकेजिंग भी बढिय़ा रखने के लिए कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत तरीकों से खेती करने के लिए प्रशिक्षित करें जिससे प्रति एकड़ उनकी उपज में बढ़ोत्तरी हो और उनका लाभ बढ़े।

केलो संरक्षण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर सिन्हा ने लारीपानी में केलो संरक्षण और संवर्धन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां केलो नदी पर एक लो हाइट चेक डैम बनाया गया है। कलेक्टर सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेक डैम से जल संग्रहण और किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी तैयार करें। मालूम हो कि केलो संरक्षण अभियान के तहत नदी मार्ग में विभिन्न संरचनाएं बनाई जा रही हैं जिससे जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। इसका लाभ स्थानीय किसानों को मिलने के साथ ही भू-जल रिचार्ज करने में भी मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago