CG : उचित मूल्य दुकान आबंटित करने 06 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत नवागांव की आश्रित ग्राम कोटनखोड़ में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ द्वारा इच्छुक पात्र एजेंसियों से 06 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत होना चाहिए।

साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव तथा समूह का कार्यक्षेत्र ग्राम पंचायत नवागांव का होना चाहिए। इसी प्रकार वन सुरक्षा समिति एवं अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अथवा स्वायत सहकारिता के अधीन तीन माह पूर्व से पंजीकृत हो। ऐसे इच्छुक पात्र एजेंसी उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ में कार्यालयीन समय पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में किसी को दावा-आपत्ति हो तो वे 07 मार्च 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, लिखित पत्र जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *