सावन सोमवार में भोलेशंकर की अराधना पूजा

राजनांदगांव-छुईखदान, – सावन सोमवार भोलेशंकर की मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण पूजा-अर्चना धूम-धाम से किये। कोरोना संक्रमण के कारण दूरी बनाकर मास्क लगाकर भक्तजन लंबी कतारो में भोले बाबा की पूजा दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से स्नान कराकर पुष्प, चनादाल, कनेरफूल, फुड़हरफूल, हल्दी, चंदन का लेप लगाकर श्रीफल भेट कर कपूर अगरबत्ती दीप से आरती कर विधि-विधान से राज परिवार के श्रीमती लतारानी, लाल जे.के.वैष्णव ने भी विधि-विधान से पूजा की। छुईखदान के प्राचीन रानी मंदिर परिसर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा महामृज्यंजय जाप, शिव चालीसा पाठ, शिव तांडव स्त्रोत पाठ किया गया। इसके बाद भगवान गौरीशंकर को मौसमी फलो सहित भोग लगाया गया। 25 जुलाई 2020 को नांगपंचमी की तिथि में भी नागदेवता सहित भगवान गौरीशंकर की पूजा की गयी। सावन चतुर्थ सोमवार को भोले बाबा के मंदिरो में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।

See also  राजनांदगांव : बख्शी स्कूल की साइंस लैब से अंतरिक्ष को करीब से देखेंगे बच्चे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *