CG : पाम ऑयल खेती को बढ़ावा, कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र में दिए विस्तार के निर्देश…

बलौदाबाजार । जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील के खपराडीह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और फसल विविधीकरण व उन्नत नर्सरी विकास पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की लोकेशन को उपयुक्त बताते हुए निर्देश दिए कि यहां एक मॉडल तैयार किया जाए, जिससे किसान आधुनिक और लाभकारी खेती की तकनीक समझ सकें और उसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने विशेष रूप से पाम ऑयल की खेती को लाभकारी बताते हुए किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी विकसित की जाए, ताकि किसानों को पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने वर्ष 2026 में लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में पाम ऑयल की खेती का लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आम का पौधा भी रोपा।

इसके बाद कलेक्टर ने प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद किसानों से संवाद किया। खेती से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी और कहा कि रबी मौसम में धान की जगह तिलहन, दलहन और मसूर जैसी फसलें लेने से जल संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों की आय में सुधार हो सकता है। किसानों ने भी बताया कि केंद्र में उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन में लाभ हो रहा है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, कृषि विज्ञान केंद्र अधिष्ठाता अंगद सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी और उप संचालक कृषि दीपक नायक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

20 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

33 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

41 minutes ago
CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,…

44 minutes ago
CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…

59 minutes ago