CG : अवैध शराब पर कार्रवाई,45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

बलौदाबाजार, जिला आबकारी क़ी टीम द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। मौक़े पर 900 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया।

सूचना  के आधार पर 10 अप्रैल को आबकारी विभाग क़ी टीम द्वारा ग्राम भैंसामुड़ा  सबरिया डेरा तलाब में  दबिश देकर  विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर 30 किलो ग्राम क्षमता वाली  प्लास्टिक बोरी  में भरी 30 नग कुल 900 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 15 लीटर क्षमता वाली 3 नग जरीकेन में भरी कुल जुमला मात्रा 45 बल्क  लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई।

महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौक पर नष्ट किया गया।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की  धारा 34(1)(क)(च) 34(2) 59( क) , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी  अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक विनोद बांधे नगर सैनिक दुगेश्वरी कुर्रे, दुर्गा ध्रुव शामिल रहे।

See also  CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया के खाते में 170 लेनदेन से जमा हुए ₹66.64 लाख, ED जांच में बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *