अभाविप ने कलेक्टर से पुछा आर.टी.ई. का हिसाब

राजनांदगांव- करोना संकट के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधीश के समक्ष  निजी व सरकारी विद्यालयों को आर.टी.ई. के तहत मिलने वाली राशि गत् सत्र 2018 से रुकी हुई हैं । जिसको लेकर आज कलेक्टर महोदय के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। तीन वर्ष की रुकी हुई राशि को शासन द्वारा जल्द से जल्द विद्दालयों को दिया जाये जिससे ऐसे विषम् परिस्थिति में शिक्षकों के वेतन का भी भुगतान किया जा सके।ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से विद्यार्थी विस्तारक गौरव सिंह, नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिंटू सोनकर, दिग्विजय मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *