मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन गतदिवस को नगर पंचायत अं.चौकी के सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026के प्रभावी एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुभागी गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अं.चौकी प्रियंवदा रामटेके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पांडे, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारियों ने उपस्थित रहें।
बैठक में संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्यालय, संस्थान तथा कचरा उत्पन्न होने वाले सभी स्थानों पर चार प्रकार के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्रोत स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से करते हुए जैविक, अजैविक, घरेलू जोखिमयुक्त एवं स्वच्छता अपशिष्ट का पृथक संग्रहण एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों एवं संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनजागरूकता अभियान चलाने, नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराने का सामूहिक संकल्प लिया।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…