CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी पहुंचकर एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बड़ी संख्या में युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे और हरीश राव और उसके साथियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर के भीतर घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि कुछ समय पहले स्कूल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एफआईआर कायम कर ली है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कहा है…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…