CG : विश्वासघात: कपड़ा दुकान में 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने उड़ाए लाखों …

CG : विश्वासघात: कपड़ा दुकान में 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने उड़ाए लाखों …

लोरमी: मुंगेली जिले के चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार वर्षों से दुकान में काम कर रहा था और उसी भरोसे का फायदा उठाकर दुकान के गल्ले से लगातार रकम निकाल रहा था। पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में करीब 1.50 से 2 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। चिल्फी पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन बाज के तहत क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  CG : गुणवत्ता की पोल खुली, पहली बारिश में उखड़ गई सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *