राजनांदगांव | सांई दरबार (उपासना भवन) साधु चाल तुलसीपुर में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दरबार के ऋषभ साहू ने बताया कि बुधवार को पूर्णिमा महोत्सव पर सुबह से रात तक कई आयोजन होंगे।
जिसमें सुबह 9 बजे सांई, मां काली, मां दुर्गा व भगवान गणेश का विशेष शृंगार व महा आरती की जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे संदल यात्रा निकाली जाएगी। रात 7:30 बजे महाआरती व पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8:30 बजे एक शाम सांई के नाम में हरि सत्संग भजन मंडल के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।







Leave a Reply