राजनांदगांव : कॉलेज के सामने बारिश का पानी जमा, परेशानी…

राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य प्रवेश मार्ग के सामने पिछले कई दिनों से बारिश का पानी जमा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर स्थायी जलभराव की स्थिति बन गई है।

कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों, और राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक फिसलन और गड्ढों की वजह से दुर्घटना के खतरे का सामना कर रहे हैं। यहां से जल निकासी और सड़क मरम्मत जरूरी है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है।

See also  CG : किराना व्यापारी को सप्लाई होनी थी सरकारी चावल, प्रशासन की दबिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *