CG : राष्ट्रपति भवन में आज बस्तर को मिलेगा सम्मान, CM साय रहेंगे मौजूद …

CG : राष्ट्रपति भवन में आज बस्तर को मिलेगा सम्मान, CM साय रहेंगे मौजूद …

रायपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक सम्मान मिलने जा रहा है। ‘बस्तर पंडुम-2026’ के विजेता और बस्तर के पारंपरिक प्रतिनिधि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति उनका सम्मान करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 164 सदस्यों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन का दौरा करेगा। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे।राजनीति इस अवसर पर परगना मांझी, मांझी, चालकी के साथ-साथ पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह आयोजन बस्तर की प्राचीन जनजातीय संस्कृति और उसकी अनूठी पारंपरिक नेतृत्व प्रणाली को राष्ट्रीय पटल पर एक गौरवशाली पहचान दिलाएगा।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में किसान की हत्या, डंडे से पीटकर दो युवकों ने उतारा मौत के घाट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *