CG : तेंदुआ आधी रात घर में घुसा, हमले से युवक की हालत नाजुक …

CG : तेंदुआ आधी रात घर में घुसा, हमले से युवक की हालत नाजुक …

धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड से लगे ग्राम कर्राघाटी में शनिवार 1 अगस्त तड़के करीब 2 बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे युवक पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, धरम नेताम (33 वर्ष), पिता बहादुर नेताम पर तेंदुए ने घर के भीतर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए ने गांव के ही गांधी नेताम पर हमला किया था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ घर में ही मौजूद बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

See also  समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *