अंबागढ़ चौकी , शासकीय हाई स्कूल थूहाडाबरी में नई शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पालक सतीश मंडावी को अध्यक्ष और महेश साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के पदेन सचिव प्राचार्य अरविंद सिंह होंगे। नवनिर्वाचित समिति में ग्राम पंचायत थूहाडबरी की सरपंच धनवंतिन बाई भैंसवारे सहित विमल यादव, अश्वन सिन्हा, डोमन लाल साहू, रंजीत निषाद, नवल भैंसवारे, देवाराम साहू, यादव राम साहू, रमेश कुमार साहू, रेखा पटेल, अंजलि उइके, व्याख्याता ममता तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार यादव ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया। साइकिल का वितरण किया: शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश मंडावी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।





Leave a Reply