राजनांदगांव | ग्राम पंचायत फरहद के श्मशान घाट परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में 200 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में श्मशान घाट परिसर हरियाली से आच्छादित हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।





Leave a Reply