गंडई पंडरिया | नगर पंचायत गंडई का राजनांदगांव मार्ग पर स्थित प्रवेश द्वार पर लिखा नाम लगभग पूरी तरह मिट चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर का प्रवेश द्वार किसी भी शहर-नगर की पहचान होता है। प्रवेश द्वार का रंग-रोगन भी उखड़ चुका है और यह बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है।
नगर पंचायत गंडई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन ने कहा कि नगर के अन्य प्रवेश द्वारों की रिपेयरिंग कराई गई थी, लेकिन राजनांदगांव रोड स्थित प्रवेश द्वार का कार्य बजट की कमी के कारण नहीं हो सका। अब इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक रिपेयरिंग कराई जाएगी।





Leave a Reply