राजनांदगांव | शहर के बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की मनमाने ढंग से पार्किंग हो रही है। इससे पूरे हिस्से में जाम की स्थिति बनती है। दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
भीड़ वाले हिस्से में इस तरह चार पहिया वाहनों की पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पुलिस के कुछ दिनों की चालानी कार्रवाई के बाद स्थिति पहले जैसे हो गई हैं। यहां सख्ती से कार्रवाई की जरूरत हैं।






Leave a Reply