CG : रायपुर में महिला समेत 2 लोगों ने किया सुसाइड…

CG : रायपुर में महिला समेत 2 लोगों ने किया सुसाइड…

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी के रामेश्वर नगर में दो अलग-अलग आत्महत्या के मामलों से इलाके में हड़कंप मच गया है। रविवार की सुबह परिनजों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी है। मृतकों की शिनाख्त ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

खमतराई पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र स्थित रामेश्वर नगर इलाके में एक महिला और पुरूष द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने दोनों घटनास्थल का जायजा लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। मामलें में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे है।

See also  राजनांदगांव : पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए 200 पौधे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *