स्टेट स्कूल परिसर में सद्गुरु धर्मदास वंशावली मिशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय वृहद हरेली महोत्सव एवं पर्यावरण नवजागरण सभा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत वाणी के साथ हुई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कबीरदास के दोहे- “वृक्ष कबहुं नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर। परमारथ के कारने, साधुन धरा शरीर…’ का उल्लेख करते हुए समाज को परोपकार और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। सभा के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।




Leave a Reply