राजनांदगांव : रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया गया सम्मान…

डोंगरगांव , राजनांदगांव जिला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और राजनांदगांव का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव भी मौजूद रहीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से देश, प्रदेश और राजनांदगांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेगी तथा नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु तथा जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी शामिल थे। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

See also  रेडियम बेल्ट से सजे आवारा मवेशी, हाईवे हादसे रोकने की अनोखी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *