छुईखदान| नगर पंचायत छुईखदान में विगत दिनों नवमनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) किरण गुप्ता, अर्जुन महोबिया, राजू उइके का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जहां एसडीएम अविनाश ठाकुर ने तीनों मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सीएमओ, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर, सांसद प्रतिनिधि प्रेम नारायण चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया, कांग्रेसी शैलेंद्र तिवारी, पार्षद चंद्रेश कुंभकार, संजू नेताम, प्रेमपाल, मनीष कोचर, महेश नारकर, घना देवांगन, विक्रांत चंद्राकर, किशन सिलोटिया, भीम महोबिया, इशू दुबे, भाजपा जिला महामंत्री नवनीत जैन, रोशन चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष उमा चौबे आदि उपस्थित थे।









Leave a Reply