राजनांदगांव : विद्यार्थियों ने बादाम, जामुन, आम अमरूद और नीम के पौधे लगाए…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुंगेरी नवागांव के छात्र-छात्राओं ने बादाम, आम, अमरूद, जामुन, नीम सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। बच्चों ने शाला परिसर के मैदान में लगाए गए पौधों की सुरक्षित तार फेंसिंग घेरा कर सभी पौधों को सुरक्षित किया। अभियान में शिक्षक माधव साहू ने कहा पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं।

पेड़ पौधों से शुद्ध हवा और फल के साथ साथ छाया भी मिलती है। बारिश के सीजन में सभी को पौधा लगाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान पाठक देवबती साहू, शिक्षक गैंद लाल डहरे, माधव साहू, दीपिका साहू, अंजु देवांगन, कीर्ति साहू, टीलेश्वर साहू, अमरनाथ उपस्थित थे।

See also  वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *