अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि हर पेशे में कोई न कोई कीमत चुकानी ही पड़ती है।
श्रुति ने बताया, मुझे लगता है कि आप जिस चीज का त्याग करने के लिए तैयार हैं वह आपकी व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन हर प्रोफेशन में किसी न किसी चीज का त्याग तो करना पड़ता है।
दिग्गज स्टार कपल कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हसन कि ज्यादातर लोगों को अपना व्यक्तिगत जीवन कुर्बान करना पड़ता है।
उन्होंने आगे कहा, जिन चीजों के साथ आप समझौता करते हैं, उसमें ज्यादातर वह चीज समय और रिश्ते होते हैं। फिर चाहे आप एक बैंक में काम करते हों या फिल्मों में।
श्रुति ने एक अभिनेत्री के रूप में काम करते हुए 11 साल पूरे कर लिए हैं। वह कहती हैं कि वह हमेशा खुद को बेहतर बनाना चाहती हैं।
अभिनेत्री ने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म यारा में अभिनय किया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल, केनी बसुमतारी, विजय वर्मा और अमित साध भी हैं। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म फ्रेंच फिल्म गैंग स्टोरी का बॉलीवुड रीमेक है।
धार सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
सूरजपुर जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…