राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में की जा रही कार्रवाई

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत वर्ष 2026-27 में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन के नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन के लिए 1 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पॉलटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फार्मेसी सहित अन्य संस्थाओं में अध्ययनरत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाईट http://postmatricscholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। इस संबंध में संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में अन्य जानकारी आदिवासी विकास राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

See also  CG : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, रायपुर में FIR दर्ज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *