राजनांदगांव : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संकट की घड़ी में पीडि़त परिवार को मिला आर्थिक सहारा

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

– मत्स्य पालक प्रदीप सतनामी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को किया गया 5 लाख रूपए का बीमा भुगतान
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संकट की घड़ी में मत्स्य पालक परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाले नि:शुल्क दुर्घटना बीमा से सड़क दुर्घटना में मत्स्य पालक प्रदीप सतनामी की मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पेंडरवानी निवासी मत्स्य पालक प्रदीप सतनामी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत उनकी आश्रित पत्नी मनिका सतनामी को गो-डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से डीबीटी द्वारा 5 लाख रूपए की बीमा राशि का भुगतान किया गया। आर्थिक संकट की इस घड़ी में प्राप्त सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली और भविष्य के लिए सहारा मिला।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। योजना के तहत बीमित मत्स्य पालक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की जाती है। वहीं स्थायी अथवा आंशिक अपंगता की स्थिति में 2 लाख 50 हजार रूपए तथा अस्पताल में भर्ती होने पर 25 हजार रुपए तक की सहायता का प्रावधान है। योजना के तहत पात्र मत्स्य पालकों को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद के माध्यम से गो-डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

See also  CG : ग्राम पंचायत खट्टा अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुल एवं सड़क का तत्काल अस्थायी मरम्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *