CG : मानवता की मिसाल : शकुंतला फाउंडेशन ने बेबस परिवार को पहुंचाया सहारा…

CG : मानवता की मिसाल : शकुंतला फाउंडेशन ने बेबस परिवार को पहुंचाया सहारा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार अपने लाडले के पार्थिव देह को उसके गृह ग्राम मलकानगिरी (उड़ीसा) तक ले जाने में असमर्थ था।

परिवार की पीड़ा की जानकारी जैसे ही शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष स्मिता सिंह को मिली, उन्होंने तत्काल सहयोग की पहल की।

स्मिता सिंह के प्रयासों से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के संस्थापक एवं चार्टर प्रेसिडेंट रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, समाजसेविका मुस्कान खंडेलवाल एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पार्थिव देह को सम्मान के साथ उसके गंतव्य मलकानगिरी, उड़ीसा तक पहुंचाया गया।

परिजनों ने इस कठिन समय में मिले सहयोग के लिए शकुंतला फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, मुस्कान खंडेलवाल गोविंद अग्रवाल, महेश दुबे, विवेक सोलंकी, विजयलक्ष्मी नायडू, मनीष अग्रवाल अनुश्रीका हृदय से आभार व्यक्त किया।

See also  CG : रक्षाबंधन से पहले आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, विष्णु भैया की महिलाओं को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *