राजनांदगांव : ट्रेन में मिले लावारिस बैग से 8.64 किलो गांजा बरामद…

राजनांदगांव : ट्रेन में मिले लावारिस बैग से 8.64 किलो गांजा बरामद…

त्योहारी सीजन को देखते हुए डोंगरगढ़ जीआरपी ने बुधवार को गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) के एस-4 कोच से 8 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सीट नंबर 17 के नीचे एक लावारिस बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

जीआरपी थाना प्रभारी दया कुर्रे के अनुसार बैग से 8 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभी तक बैग पर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में गांजा तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG : कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *